उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने चुनावी हलफनामे में 19.19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। a

दिया कुमारी को गहनों का काफी शौक है। उनके पास कुल 75 लाख से अधिक कीमत के गहने हैं। a

शुक्रवार को भजन लाल शर्मा ने राज्य के 26वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ ली।

तीनों में सबसे अमीर दिया कुमारी हैं, जिनके पास 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की दौलत है।

दिलचस्प है कि करोड़ों की संपत्ति रखने वाली दिया के नाम पर कोई वाहन नहीं हैं।

दिया ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि 2022-23 में उनकी कमाई दो करोड़ से ज्यादा रही।

हालांकि, उनकी कमाई 2021-22 के मुकाबले घटी है।

दिया के पास सोने के छह कंगन हैं। इनका कुल वजन 185.47 ग्राम है। इसकी कुल कीमत उन्होंने 5.59 लाख रुपये बताई है।

उप मुख्यमंत्री के पास 18 कैरेट सोने में बना एक रूबी डायमंड सेट भी है।