IPL 2024: 7 फिर 77 पर भारी पड़ेगा? जाने कौन मारेगा बाज़ी।

2024 आईपीएल शुरू होने में कुछ महीने शेष रह गए हैं।

19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन में सभी टीमों का मैच होगा।

हर फ्रेंचाइजी ऑक्शन में अपनी टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को शामिल करना चाहेगी।

एमएस धोनी को इस बार खेले जाने वाले मैच में शुभमन गिल की चुनौती मिलेगी।

भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने 2023 में खेले गए आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात टीम की कमान संभाली।

लेकिन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में लिया।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अब गुजरात टीम की कमान संभाली है।

2023 में आईपीएल के 16वें सीजन में शुभमन गिल का बल्ला बहुत अच्छा था, लेकिन चेन्नई की टीम के सामने उनकी एक नहीं चली।

क्या कप्तान शुभमन गिल एमएस धोनी को चुनौती दे सकते हैं? चलिए जानते हैं सीएसके के सामने शुभमन गिल का प्रदर्शन कैसा रहा।

2023 में आईपीएल में एमएस धोनी ने गिल को एक सेकेंड से भी कम समय में पवेलियन भेजा।

वास्तव में, खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मैच के 7 वें ओवर की आखिरी गेंद पर एमएस धोनी ने गिल को पवेलियन भेजने के लिए एक सेकेंड से भी कम का समय लिया।

गिल ने सातवें ओवर में रवींद्र जडेजा की आखिरी गेंद पर बल्ले का किनारा लगाया।

धोनी ने गेंद हाथ में लेकर पलक झपकने से पहले ही बेल्स गिरा दी।

उन्होंने गिल को 0.12 सेकंड में बाहर निकला। देखा जाए तो एक व्यक्ति को पलक झपकने में 0.25 सेकंड लगते हैं।

मगर एमएस धोनी ने उससे भी कम समय में गिल की गिल्लियाँ बिखेर दी।